पत्नि से प्रताणित युवक ने खुद को लगाई आग, मौत | pichhore news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड़ चौकी क्षेत्र के उदयपुरा से आ रही है। जहा कल रात एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुरेंद्र लोधी उम्र 28 वर्ष की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी से झगड़ा होने और उसके घर से चले जाने की बजह से परेशान था। लेकिन खुद को आग लगाने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उक्त युवक का पत्नी से झगड़ा हो गया था और उसने पत्नी की मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी तथा उनका एक बेटा भी है। युवक करैरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था और रोजाना करैरा से उदयपुर वह आता जाता था। दो दिन पहले झगड़े के बाद पत्नी गांव में ही किसी आदिवासी के जहां चली गई थी।