Shivpuri News- गेहूं और चना के पौधे के बीच लहरा रही थी गांजे की फसल, गिनती करने में साढ़े तीन घंटे लगे

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की पौधो को पकडा है। यह पौधे गेहूं और चने की फसलों के बीचो बीच गांजे की लगाए थे। मुखबिर की सूचना पर सीहोर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे के पौधों की संख्या 350 बताई जा रही है पुलिस को उन्हें गिनने में साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा है।

सीहोर थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम कालीपहाड़ी के रहने वाले धनीराम रावत ने अपने खेत में गांजे की खेती कर रखी है। पहले हमने जानकारी जुटाई जिसमें गांजे की खेती होना पाया गया। खेत मालिक ने बड़ी ही चतुराई से गेहूं, धान व चने के बीचों बीच गांजे की खेती कर रखी थी।

पुलिस ने सोमवार को धनीराम के खेत पर दबिश दी थी। खेत में फसल के बीच बड़े पैमाने पर गांजे के पेड़ खड़े हुए थे। पुलिस ने पूरे खेत में से गांजे के पेड़ों को छांट-छांट कर उखाड़ना शुरू किया तो गांजे के पेड़ों की संख्या 350 निकली। पुलिस ने गांजे के सभी पेड़ों को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने धनीराम रावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया का कहना है पुलिस अभी यह जानकारी जुटाने में लगी है कि जमीन किसके नाम पर है। इसके अलावा गांजे की इस खेती में और कौन-कौन उसके सहयोगी रहे हैं इसका भी पता किया जा रहा है। इस पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
G-W2F7VGPV5M