कांग्रेस के पहलवान केपी सिंह ने विधानसभा में पूछा विकास यात्रा में किस मद से राशि खर्च हुई, कार्यक्रम सरकारी या पार्टी का- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
पिछोर जिले के पिछोर व खनियाधाना में बीते 5 से 25 फरवरी तक 20 दिन की भाजपा सरकार की विकास यात्रा पर सवाल उठाते हुए पिछोर के कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने विधानसभा में प्रश्न लगाया है। जिसमें उन्होंने पूछा है कि विकास यात्रा के नाम पर किस-किस मद से कितनी राशि खर्च की गई। पिछोर विधायक केपी सिंह ने विधानसभा में विकास यात्रा पर जो सवाल उठाए हैं, उसकी जानकारी जिला पंचायत आदि को 27 मार्च तक विधानसभा के सदन में देना है।

विधायक का मानना है कि विकास यात्रा का राजनीतिक उद्देश्य से आयोजन किया गया है। के पी सिंह ने सवाल किया है कि क्या विगत 5 से 25 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र पिछोर शिवपुरी में आयोजित विकास यात्रा का कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित था?, विकास यात्रा के कार्यक्रम में किस- किस मद से कितनी कितनी राशि व्यय की गई कार्यक्रम बार विस्तृत जानकारी मांगी है।

केपी सिंह ने पूछा कि यदि कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित था, तो विकास यात्रा के कार्यक्रम की सूचना और आमंत्रण केवल एक ही राजनीतिक दल के लोगों को दिए जाने का क्या कारण है?

उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या उक्त कार्यक्रम की सूचना एवं आमंत्रण क्षेत्रीय विधायक अर्थात प्रश्नकर्ता को दिया गया था ?, यदि विकास यात्रा यात्रा का कार्यक्रम राजनीतिक उद्देश्य के लिए था, तो इसके लिए सरकारी संसाधन और सरकार के खजाने से खर्च किए जाने का क्या कारण है ?
G-W2F7VGPV5M