दीवार में छेद करके 3.60 लाख का‎ सोना-चांदी व 50 हजार नगदी पार‎: एक साथ 2 घरो में चोरी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी‎ देहात थाना क्षेत्र के मझेरा गांव में‎ बदमाशों ने एक मकान की दुकान‎ में छेद कर दिया और 3.60 लाख‎ कीमत के सोने-चांदी के जेवर और‎ 50 हजार नगदी रुपए चुराकर ले‎ गए। दूसरे घर की पाटौर उठाकर‎ चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने‎ चोरी का केस दर्ज कर बदमाशों की‎ तलाश शुरू कर दी है।‎

जानकारी के अनुसार मझेरा गांव में रामदयाल उम्र 63 साल‎ पुत्र रामरतन ओझा और बब्बी 35‎ पुत्र दौलत सिंह गुर्जर के घर बदमाश‎ 31 मई की रात घुस गए। रामदयाल‎ व बब्बी ने बताया कि वह खाना‎ खा पीकर घर के बाहर सो गए थे। ‎ ‎ सुबह 7 बजे उठे और घर के अंदर ‎ ‎ देखा तो सामान बिखरा मिला। ‎ ‎

रामदयाल ने बताया कि बक्सा में‎ रखे चांदी के एक किलो बजनी‎ कड़े, तीन पाव करधौनी, चांदी का‎ गुच्छा, चांदी की तोड़ियां, एक‎ अंगूठी, अलमारी से तीन तौले का‎ मंगलसूत्र, एक तौले का मंगलसूत्र,‎ सोने की अंगूठी, पांच ग्राम बजनी‎ ‎ झुमकी, पांच ग्राम डुलिया तथा 50‎ हजार रुपए गायब मिले। बदमाश‎ अलमारी वाली जगह से दीवार में‎ छेद करके घर में घुसे थे। कुल 5‎ तौले से अधिक सोना, 2 किलो‎ चांदी, 50 हजार नगदी चोरी चला‎ गया है।‎

पड़ौसी की पाटौर में पटिया‎ उठाकर घुसे बदमाश‎

रामदयाल के पड़ोसी बब्बी गुर्जर के‎ घर की पाटौर से पटिया उठाकर‎ बदमाश अंदर घुसे। बब्बी गुर्जर ने‎ बताया कि बदमाश एक तौले का‎ मंगल सूत्र, एक मंगल सूत्र रोज पहनने‎ वाला, पांच ग्राम की झुमकी, 250‎ ग्राम की तौडिया, चांदी 250 ग्राम की‎ करधौनी चोरी चली गई है।‎
G-W2F7VGPV5M