करैरा में ऑटो चालक पर फायरिंग, बाल बाल बचा- karera News

Bhopal Samachar
करैरा।
खबर करैरा थाना क्षेत्रांतर्गत आ रही हैं कि 10 रूपए के किराए को लेकर ऑटो चालक और सवारियो में विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दो बाइक सवारो ने ऑटो चालक पर हमले करते हुए गोली मार दी। गोली ऑटो के टायर में लगी। पुलिस ने दोनो युवको के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैंं।

जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र‎ उम्र 19 साल पुत्र सुजान पाल निवासी‎ ‎ ग्राम टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है‎ कि सोमवार की रात 8:30 बजे‎ सड़ गांव सवारियां छोड़कर घर‎ लौट रहा था। टोरिया गांव से 2‎ किमी पहले देखा कि बाइक से दो ‎ ‎व्यक्ति अर्रू उर्फ अरविंद रावत ‎ निवासी ग्राम टोरियाकलां और उपेंद्र रावत निवासी ग्राम गुहासी थाना‎ बड़ौनी जिला दतिया आ रहे हैं।‎ उनके इरादे भांपकर ऑटो तेजी से चलाने लगा।

नजदीक आने पर‎ उन्होंने बंदूक से गोली चला दी जो ‎ऑटो के टायर में जा धंसी।फिर ‎ ऑटो खड़ा करके खेतों तरफ‎ भागकर छुप गया। पिता व भाई को ‎फोन कर दिया, जिनके आने पर‎ दोनों भाग गए। मौके पर ही डायल 100 पर सूचना दे दी।‎

30 रु. किराए की जगह‎ 20 रु. दिए थे, इसे लेकर‎ मुंहवाद हुआ था‎ ऑटो चालक पुष्पेंद्र पाल का‎ कहना है कि एक से डेढ़ माह‎ पहले दिनारा से अर्रू उर्फ‎ अरविंद रावत उसकी ऑटो में‎ बैठकर आ रहा था। 30 रु. किराए की जगह‎ 20 रु. दिए थे, इसे लेकर‎ मुंहवाद हुआ था‎ ऑटो चालक पुष्पेंद्र पाल का‎ कहना है कि एक से डेढ़ माह‎ पहले दिनारा से अर्रू उर्फ‎ अरविंद रावत उसकी ऑटो में‎ बैठकर आ रहा था। टोरिया तक‎ आने पर 30 रु. किराए के‎ बदले सिर्फ 20 रुपए दिए। दस‎ रुपए को लेकर विवाद हो गया‎ था और उसने देख लेने की‎ धमकी थी। संभवत: इसी वजह‎ से अर्रू ने अपने साथी के साथ‎ आकर उस पर जानलेवा हमला‎ किया है।
G-W2F7VGPV5M