टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटे टैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत, एक गंभीर घायल- kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा कृषि उपज मंडी के सामने से आ रही है। जहां ट्रैक्टर और कार की टक्कर के बाद टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सचेन्द्र रघुवंशी पुत्र पातीराम रघुवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी लुकवासा अपने अन्य साथी ओमकार आदिवासी निवासी कूडा के साथ ट्रैक्टर पर गेहूं के कट्टे ले कर जा रहा था, तभी दोपहर 12:30 बजे कोलारस कृषि उपज मंडी के सामने रोड क्रास करते वक्त शिवपुरी से गुना की ओर तेज गति से जा रही कार GJ15CF0068 ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे चालक सचेन्द्र की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य साथी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।