प्रसिद्ध संत श्री आदर्श रत्नसागर जी के सानिध्य में 8 को मनेगा भगवान पाश्वनाथ जन्मकल्याणक

Bhopal Samachar

शिवपुरी। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का जन्मकल्याणक शिवपुरी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 जनवरी को ओसवाल गली स्थित श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्मकल्याणक महोत्सव के लाभार्थी तेजमल, डॉ. दीपक, अशोक कुमार और आशीष कुमार सांखला परिवार हैं। यह आयोजन स्व. इंदरमल जी-कमलाबाई सांखला की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

 लेकिन इस वर्ष प्रसिद्ध संत श्री आदर्श रत्न सागर  जी महाराज साहब के सानिध्य से आयोजन की गरिमा और उत्साह में वृद्धि हुई है। भोपाल में चार्तुमास सम्पन्न कर परमपूज्य गणिवर्य श्री आदर्श रत्नसागर जी महाराज ठाणा छ संत मंडल और तीन साध्वियां शिवपुरी पधार रही हैं। जहां वह 14 जनवरी मकर संक्राति तक रहकर धर्मोपदेश देंगी। 14 जनवरी को संत श्री आदर्श रत्न सागर जी महाराज दोपहर ढ़ाई बजे शिवपुरी मेें संतुष्टि टाऊनशिप के पीछे ग्वालियर वायपास पर महा मांगलिक देंगे। जिसका लाभ धर्मप्रेमी उठाएंगे।

प्रतिवर्ष भगवान पाश्र्वनाथ का जन्मकल्याण पोषवदी दशमी के उपलक्ष्य में श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पर आयोजित होता है। इसी कड़ी में अपने पूर्वज श्री इंदरमल जी-कमलाबाई सांखला की पुण्य स्मृति में सांखला परिवार ने श्वेताम्बर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में 8 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे से श्री पंच कल्याण पूजन का आयोजन किया है। जिसमें भक्तिभाव से भगवान पाश्र्वनाथ की पूजा और भजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में जैन धर्माबलंबी उपस्थित रहेंगे। इस बार यह आयोजन प्रसिद्ध जैन संत श्री आदर्श रत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। जिससे इसके उत्साह में अभिवृद्धि हुई है। पंच कल्याण पूजन के पश्चात स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया है। 8 जनवरी को रात्रि 8 बजे से पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में भक्ति का आयोजन किया गया है। सांखला परिवार ने समस्त धर्मप्रेमियों से आयोजन में शामिल होने और भगवान की भक्ति करने की अपील की है। 
G-W2F7VGPV5M