शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने आज राम मंदिर को लेकर भावनाओं को भडकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। उक्त युवक ने फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। पोस्ट को लेकर बजरंग दल ने नाराजगी व्यक्त की और थाने में जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामलेे में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी भैरोबाबा मंदिर के पास रहने वाले मोहम्मद आरिफ वेग ने बीते रोज शाम को फेसबुक पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विवाद पोस्ट डाल दी। जब इस बात का पता राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी के रहने वाले जिला सह-संयोजक बजरंग दल उपेंद्र सिंह पुत्र वीरेंदसिंह यादव उम्र 30 साल ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने उपेन्द्र यादव की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भडकाने की धारा 153 ए,505 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

