अनियंत्रित ऑल्टो ने वृद्ध आदिवासी को उड़ाया, मौत | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत पंचायत भवन के सामने एक अल्टो के चालक ने आदिवासी वृद्ध में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बारेलाल आदिवासी उम्र 75 साल निवासी सतनबाड़ा सहराना 2 जून को किसी काम से जा रहा था तभी पंचायत भवन के सामने रोड पर एक अल्टो कार जो फिरोजाबाद उप्र की थी के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।