शिवपुरी। शिवपुरी शहर सहित जिले के कई स्थानों पर आज शाम को लगभग डेढ़ घंटे बारिश हुई है। आज सुबह मौसम साफ था और दोपहर मे सूर्यदेव अपने पूरे यौवन पर थे। पारा लगभग 28 डिग्री के आसपास था,लेकिन शाम होते ही अचानक से शिवपुरी के आसमान पर बादलों ने कब्जा कर दिया और लगभग डेढ़ घंटे तक रूक रूक कर बारिश होती रही,मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बारिश के साथ साथ आसमानी गाज गिरने की संभावना रहेगी।
शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1415.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1243.36 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
अभी तक शिवपुरी में 1314.30 मि.मी., बैराड़ में 1379 मि.मी., पोहरी में 1477 मि.मी., नरवर में 1784 मि.मी., करैरा में 1449.40 मि.मी., पिछोर में 1097 मि.मी., कोलारस में 1435 मि.मी., बदरवास में 1575.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 1226 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।