SHIVPURI NEWS - ​बरसे 5.6 इंच बदरा, सीवर चैंबर से निकलने लगा पानी

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में बीते रात लगातार पानी के बरसने कारण सीवर प्रोजेक्ट के तहत बनाए एक चैंबरो से पानी निकलने लगा,वही भैया कुंड का झरना भी बहने लगा। पोहरी के मुख्य पर्यटक स्थल पवा के झरने के गिरने के भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आज शिवपुरी में पिछले 24 घंटो में 141 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है। वही आज दिनांक  तक 238.42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 193.17 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 300.80 मि.मी., बैराड़ में 173 मि.मी., पोहरी में 240 मि.मी., नरवर में 248 मि.मी., करैरा में 162.14 मि.मी., पिछोर में 242 मि.मी., कोलारस में 282.10 मि.मी., बदरवास में 289.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 208 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।