SHIVPURI NEWS - करैरा से फरार नाबालिग जोडा कोटा पुलिस ने पकडा , पब्लिक नोटिस जारी था

Bhopal Samachar

करैरा। करैरा नगर में निवास करने वाले 14 साल का नाबालिग लडका और 17 साल की नाबालिग 16 अप्रैल को अपने घर से गायब हो गए थे। यह दोनो घर से कोचिंग के लिए निकले थे। पुलिस ने इन पर पब्लिक नोटिस जारी इनाम भी घोषित की थी। बताया जा रहा है कि इस नाबालिग जोडे को कोटा पुलिस ने पकड़ लिया और करैरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। करैरा पुलिस ने आज इस जोड़े का सीडब्ल्यूसी में पेश किया जहां इनकी काउंसलिंग की गई।

जानकारी के अनुसार बीते 16 अप्रैल को करैरा का यह नाबालिग जोडा कोचिंग जाने के बहाने बाइक से झांसी की ओर निकला यह अपना मोबाइल घर पर ही छोड गए थे। इसके बाद यह दोनों ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए ओर वहां पर कुछ दिन रहने के बाद कोटा चले गए थे। कोटा पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की तो जानकारी मिली यह दोनों करैरा से फरार हुए है।

कोटा पुलिस ने इन दोनो को करैरा पुलिस की सुपुर्दगी मे दिया जहां से इनको आज सीडब्ल्यूसी में पेश किया जहां उन्होंने बताया कि यह घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि घर से नाबालिग लडका एक लाख रुपए ले गया था वही नाबालिग लडकी 10 हजार रूपए ले गई थी। इन दोनो के सुरक्षित मिल जाने के बाद करैरा पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।