SHIVPURI NEWS - संजय चतुर्वेदी होंगे शिवपुरी एसडीओपी, 1 साल पहले करैरा से ट्रांसफर होकर गए थे

शिवपुरी। सोमवार को पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें शिवपुरी एसडीओपी के पद पर संजय चतुर्वेदी उप अधीक्षक पुलिस अजाक, रतलाम का स्थानांतरण किया है। एसडीओपी अजय भार्गव के स्थानांतरण के बाद पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया पर शिवपुरी का अतिरिक्त प्रभार था। संजय चतुर्वेदी 1 साल पहले करैरा में एसडीओपी पद रह चुके हैं।