SHIVPURI NEWS- शिवपुरी में होगा ब्रम्हा वाटिका और परशुराम मंदिर का निर्माण- जून में होगी महापंचायत

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर में ब्राह्मण समाज की कोई धर्मशाला नहीं है और न ही भगवान परशुराम का मंदिर है। इसी के चलते ब्राह्मण समाज ने बैठक कर ब्रह्म वाटिका और परशुराम मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जून माह महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है।

सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राजेन्द्र पिपलोदा एवं जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज महेश शर्मा सिरसौद ने बताया की शिवपुरी शहर ब्राह्मण बाहुल्य होने के बावजूद शिवपुरी शहर में ब्राह्मण समाज के पास एक फीट जमीन वर्तमान में नहीं है, जिसके कारण समाज को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि समाज के लोगो को अपने मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अधिक धनराशि देकर होटल धर्मशाला में अपने कार्यक्रमों को करना उनकी मजबूरी बन जाती है। इसी के चलते समाज के द्वारा ब्रह्म वाटिका को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जून में प्रस्तावित है। 

उनका कहना था कि हमारे अराध्य परशुराम की का मंदिर शहर में नहीं है जबकि भगवान परशुराम का शिवपुरी शहर के ब्लॉक स्तर पर बने हुए हैं। ब्राह्मण समाज के सचिव वकील अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में विचार विमर्श करके ही सभी कार्य संचालित किए जायेंगे।

ब्रह्म वाटिका ग्वालियर संभाग की पहली ऐसी वाटिका होगी जो अपने आप में आधुनिक तौर पर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसी वाटिका में समाज के गरीब बच्चो को हॉस्टल बनाने का भी प्रस्ताव है, जिससे समाज के सभी व्यक्ति इस वाटिका का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
G-W2F7VGPV5M