Shivpuri News- भारत जोड़ो यात्रा की समापन रैली में में खुलकर आई कांग्रेस की गुटबाजी,डिमोशन वाले नेताजी नहीं आए

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कांग्रेस वर्तमान समय में अपने अस्तित्व को संघर्ष कर रही है। शिवपुरी जिले में हाल में ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान को सौंपी है। शिवपुरी में सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी नजर आई। इस रैली में डिमोशन किए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा नजर नहीं आए।

यह रैली शहर के मुख्य चौक चौराहों से निकाली गई। इस रैली में जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने अपने नव नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का आतिशबाजी और फूलमाला से जोरदार स्वागत किया।

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से होते हुए कश्मीर तक पहुंच चुकी है। सफल यात्रा के लिए आज शिवपुरी में की रैली का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी सहित जिलेभर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस बार शिवपुरी जिले के पांचों विधानसभा में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। वह घर बैठे कांग्रेसियों को भी बाहर निकलकर मैदान में उतारने की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में कार्य करेगा। इस बार आने वाले परिणाम मध्य प्रदेश की राजनीति को चौंका देने वाले होंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष नहीं हुए रैली में शामिल

काग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली में सैकड़ों की संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए थे, लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा इस रैली में शामिल नहीं हुए। श्रीप्रकाश शर्मा का डिमोशन कर शहर अध्यक्ष बना दिया गया है।

इस बारे में जब नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान से पूछा गया तो उनका कहना था कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा अपने परिवार में आयोजित किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं, इसलिए वह रैली में शामिल नहीं हो सके। गौरतलब है कि पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष के पद से हटाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंप दिया गया था।
G-W2F7VGPV5M