खाद को लेकर हंगामा: बदरवास में किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम, बैराड में भी जमकर हंगामा- Badarwas News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले मे जारी खाद की समस्या कम होने का नाम नही ले रही है। खेतों मे फसलों की बोबनी से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पहले किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हो रहे थे। अब खेतों मे एक पानी लगने के बाद किसान यूरिया नही मिलने से परेशान हो रहे हैं। आज जिले के दो अनुविभागों से यूरिया नही मिलने से परेशान किसानों के हंगामे की खबर सामने आई।

पहला मामला जिले के बदरवास अनुविभाग का है जहां खाद की रैक आने के बाद बुधवार को प्रशासन ने किसानों को खाद वितरण की सूचना दी गई थी। इसी क्रम मे खाद वितरण के लिए टोकन वितरण में किए जा रहे थे, तभी लाइन मे लगे किसानों को टोकन ने देकर अन्य लोगों को टोकन वितरण किए जा रहे थे। जिससे नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया। किसानों का चक्काजाम करीब ढाई घंटे तक चला, जिसके कारण हाईवे पर दोनों तरफ हजारों वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।

खाद नही मिलने से परेशान किसानों से जब इस विषय मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले खाद वितरण के लिए किसानों को स्कूल बुलाया गया था। लेकिन जब किसानों की संख्या बडी तो अधिक भीड को देखते हुए किसानों को बांटे जाने वाले टोकन की व्यवस्था बदरवास तहसील मे कर दी गई थी। किसानों को इस बात से भी कोई आपत्ति नही थी। लेकिन जब तहसील पर लाइन मे लगे किसानो को छोडकर अन्य लोगों को पीछे से टोकन वितरण किए तो किसाना इस बात से नाराज हो गए और चक्का जाम कर दिया।

दूसरा मामला जिले के बैराड अनुविभाग का है जहां खाद कम मात्रा मे होने और किसानों के अधिक संख्या मे खाद लेने पहुंचने के कारण, कई किसानों को खाद नही मिला। जिस कारण से परेशान किसानों ने बैराड मंडी गेट के सामने हंगामा किया और चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने किसानों को समझाया और जाम खुलवाया।
G-W2F7VGPV5M