शिवपुरी। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत समन्वित कृषि प्रणाली हेतु उधानिकी फसलो को बढावा देने हेतु एक दिवसीय कृषक श्रमण सह प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमां पर आयोजित किया गया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में उक्त प्रशिक्षण किसानों को उन्नत तकनीकी की जानकारी देने एवं कृषि, उद्यानिक, मत्स्य, पशुपालन विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान परिचर्चा के माध्यम से किये जाने हेतु आयोजित किया गया है। उक्त कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से कृषकों की भागीदारी की गई।
कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण में उद्यान विभाग के सयुक्त संचालक राजेंन्द्र कुमार ग्वालियर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्दिरयाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केव्हीके. एम.के.भार्गव, ए.के.राजपूत, सहायक संचालक उधान एन.के.मीणा, सहायक संचालक कृषि डाॅ.किरण रावत, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव एवं राहुल दुबे उपस्थित थे।